Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर मिली बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शक्तिनगर थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026 की धारा 351(3), 352 एवं 69 बीएनएस के तहत वांछित आरोपी सूरज शाह (22 वर्ष) पुत्र अनिल शाह, निवासी ग्राम टेरा, पोस्ट पचौर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को 8 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

अनपरा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में आरोपी के मोबाइल नंबर बदलने की जानकारी मिलने पर नए नंबरों का विश्लेषण किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम भोपाल पहुंची और एमआईजी क्षेत्र स्थित एक कमरे पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव तथा मुख्य कांस्टेबल गुंजन यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume