सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-11 स्थित भरत नगर (अनपरा गांव) में सोमवार को श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकांड पाठ से हुआ, जिसके उपरांत शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इसमें वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
यह धार्मिक आयोजन रामभक्त श्री बृज बिहारी सिंह के सौजन्य से उनकी सुपौत्री आदिश्री सिंह के द्वितीय जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उसे शुभाशीष प्रदान किया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने उपस्थित होकर बालिका को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह, आरपी सिंह, इं. रणधीर सिंह, इं. इंद्रजीत सिंह, इं. विष्णु देव झा, प्रशांत उपाध्याय, विशाल कुमार, सुशील कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण सैनी, इं.कमलेश कुमार, विक्रमा राम, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, आदित्य परमार, पंकज सिंह, गजराज सिंह, इं. आशुतोष सिंह, इं. पृथ्वीराज सिंह, मुन्नू शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment