Top News

*चार वारंटी अभियुक्तों को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस ने एसपी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दिनांक 16  को शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनके आवासों से कुल 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

अभियुक्तों का नाम सिकन्दर स्वीपर पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती, थाना शक्तिनगर

राजेन्द्र स्वीपर* पुत्र रघुवर, निवासी कोटाबस्ती,शिवशंकर चौधरी पुत्र कल्लू चौधरी, निवासी कोटा बस्ती,मनोज राय* पुत्र तेजनाथ राय, निवासी काली मंदिर बस स्टैंड, शक्तिनगर, गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना शक्तिनगर, उपनिरीक्षक राजेश कुमार थाना शक्तिनगर, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह यादव 

आरक्षी संजीव कुमार,आरक्षी संजू थाना शक्तिनगर ।

सोनभद्र पुलिस अपराधियों एवं न्यायालय से फरार वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाए हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume