Top News

*प्रभारी मंत्री डॉ. हंसराज विश्वकर्मा ने कनहर सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण*


सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


*कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य अति शीघ्र करे पूर्ण- प्रभारी मंत्री जी*

सोनभद्र थाना दुद्धी क्षेत्र में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूद्धी का मा0 प्रभारी मंत्री जी ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दिए 

 प्रभारी मंत्री ने गॉव चौपाल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को किये निर्देशित*

सोनभद्र में प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हंसराज विश्वकर्मा ने आज अमवार पहुंचकर निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। माननीय प्रभारी मंत्री ने परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा अनुमन्य सुविधायें प्रत्येक लाभार्थी तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दूद्धी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मरीजों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने तथा जर्जर भवनों की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किये बैठक, बैठक के दौरान कानून व्यवस्था जन सुरक्षा विकास कार्यो की प्रगति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा किये और आम जन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दियें उन्होने कहा कि शासन की मंशाके अनुरूप जन सामान्य के शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान प्रभारी मंत्री जी ने गॉव चौपाल संवाद कार्यक्रम में दुद्धी तहसील में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष  जीत सिंह खरवार, श्रवण कुमार गौड़, अपना दल एस0 के, अंजनी पटेल, उप जिलाधिकारी दुद्धी, रवि पासवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume