Top News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चतरा खण्ड का वनविहार कार्यक्रम हुआ संपन्न

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


चतरा सोनभद्र ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा चतरा खण्ड का वनविहार कार्यक्रम चरका शिव मंदिर   पर किया गया। उस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक बंधुओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। प्रकृति के बीच जाकर इस कार्यक्रम का आनंद सभी ने खूब उठाया। हल्की बारिश के साथ बाटी चोखा खीर स्वयंसेवक बंधुओं ने बनाई और सामूहिक रूप से भोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राकेश चौबे जी का बौद्धिक रहा। उन्होंने स्वयंसेवक के गुण और कार्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में हम सभी को यह तय करना चाहिए कि राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका क्या है और हम सभी कार्यकर्ता भले ही अलग अलग मार्ग पर चल रहे हैं किंतु हम सभी का लक्ष्य एक है "भारत माता की जय" इस बात को हम सभी को निरन्तर ध्यान रखना होगा। समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर भी संघ के स्वयंसेवक अद्भुत परिवर्तन कर रहे हैं जिन्हें और भी साकार रूप देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर खण्ड संघचालक श्री लवकुश जी,  खण्ड कार्यवाह चतरा अधिवक्ता लालू प्रसाद यादव, खण्ड प्रचारक राज , सह खण्ड कार्यवाह सुनील सिंह जी, शीतला आचार्य जी, खण्ड व्यवस्था प्रमुख त्रिलोकी जी , सुशील जी, नंदलाल जी, मोहन जी, प्रेमनाथ जी, प्रदुम्न जी, विविध संगठनों में काम करने वाले स्वयंसेवक बंधुओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume