Top News

क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले पांच युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर डिबुलगंज क्षेत्र से पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है कि सभी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने एवं अराजक गतिविधियों में संलिप्त थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में डिबुलगंज निवासी अनीकेत कुमार सोनी (19 वर्ष), समीर खान (24 वर्ष), साहिल (19 वर्ष), रौनक पनिका (22 वर्ष) तथा इरफान (19 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume