Top News

"एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय लोझरा में हुआ वृक्षारोपण

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
"एक पेड़ माँ के नाम 3.0" अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय लोझरा में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 30 पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रवीण, सुनील, विनोद सहित अन्य शिक्षकों ने भी पौधे लगाए और सभी से उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume