Top News

सोनभद्र 22 जुलाई 2026 भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 



सोनभद्र 22 जुलाई 2026 भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 12:00 बजे अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने किया !

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित एवं संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखे।

राष्ट्रीय संयोजक पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि, “राष्ट्रीय तिरंगा हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम युवा पीढ़ी को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करें, जिससे देश की एकता और अखंडता और अधिक सशक्त हो सके।

संगोष्ठी में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा संविधान के मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।             संगोष्ठी का संचालन अधिवक्ता राजकुमार पटेल ने किया ! 

 इस अवसर पर विमल प्रसाद सिंह, रियाज़ खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, कामता प्रसाद यादव, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, शाहनवाज आलम खान, दशरथ यादव, संतोष चतुर्वेदी,अजित कश्यप,राहुल जैन, धीरेंद्र पटेल आदि लोग संगोष्ठी में उपस्थित रहे !

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume