Top News

" विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्य मंत्री के अवतरण दिवस " के अवसर पर मण्डल प्रभारी ने की अपनी पहली मासिक बैठक

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


ओबरा, सोनभद्र।
भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आज विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी योगी आदित्य नाथ के अवतरण दिवस के साथ ही साथ नवनिर्वाचित ओबरा मंडल के मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव के ओबरा मण्डल में प्रथम आगमन के अवसर पर मिंग्स रेस्टोरेंट में प्रातः १० बजे मासिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के आरंभ में मंडल अध्यक्ष ने सभी प्रभारी जी से सभी का परिचय कराया। तत्पश्चात प्रभारी जी ने बैठक को आगे बढ़ते हुए आगामी चुनाव के निमित्त पार्टी द्वारा निर्देशित


कार्यकर्ताओं के उनके कार्यों से अवगत कराया। मासिक बैठक के पश्चात् योगी जी के " अवतरण दिवस " के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मिष्ठान वितरण किया। उसके बाद मंडल प्रभारी और ओबरा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में " एक पेड़ मां के नाम " अभियान के तहत ६ पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर ओबरा मण्डल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है।


उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के विद्यार्थी, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। प्रभारी जी ने बताया कि क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहा संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume