Top News

*जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं दिव्य स्वरूप में मनाने की तैयारियां तेज*


*15 जून से प्रारम्भ होगा योग सप्ताह, जनपदभर में होंगे विविध कार्यक्रम
*


सोनभद्र जिला मुख्यालय पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं योग सप्ताह कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर 15 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योग दिवस एवं योग सप्ताह के समस्त कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य एवं दिव्य स्वरूप में किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। योग सप्ताह का शुभारम्भ 15 जून को कलेक्ट्रेट परिसर से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिवाजी मिनी स्टेडियम, जिला कारागार, तहसीलों, विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पार्कों एवं नदी तटों पर सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रतिज्ञा, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इसके माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सहित आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume