सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
( समाज कल्याण मंत्री ने " एक पेड़ माँ के नाम " के ब्रीद वाक्य को आत्मसात करते हुए पेड़ लगाने पेड़ बचाने का आह्वान किया )
ओबरा, सोनभद्र। ५ जून २०२६ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार ओबरा वन प्रभाग में एक लाख पौधों का वर्षाकाल वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित स्थलों की रेंजवार/स्थानवार सूची की अनुसार वृक्षारोपण का कार्य किया गया। ओबरा वन प्रभाग के डाला रेंज के अंतर्गत श्री माँ वैष्णो देवी मंदिर गौशाला परिसर समीप समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड़ द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार पूजन के साथ आम का
पौधरोपण किया गया तथा अन्य महानुभावों द्वारा फलदार पौधे लगाए गए, प्रसाद ग्रहण किया गया। राज्य मंत्री द्वारा उपस्थित सभी को "एक पेड़ मां के नाम" के ब्रीदवाक्य को आत्मसात करते हुए पेड़ लगाने पेड़ बचाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश-आशीर्वचन दिया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय जनमानस, मन्दिर परिसर वर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा दिलीप कुमार तिवारी उपप्रभागीय वनाधिकारी कपिल कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी इंद्रजीत पाल सहित वन विभाग के कर्मचारी स्टाफवृंद आदि उपस्थित रहे । इसी क्रम में ओबरा वन
प्रभाग के अंतर्गत अमरसोता (३ब) में १५ हेक्टेयर क्षेत्र में २२४०० पौधें, जुगैल के सेमरा ब क्षेत्र में १५ हेक्टेयर में २२४०० पौधें, डाला के गुरमुरा -३एफ में १० हेक्टेयर क्षेत्र में ११२०० पौधें और कोटा- ५ क्षेत्र में १० हेक्टेयर में ११२०० पौधें, कोन
क्षेत्र के हर्रा - ५ब क्षेत्र में १५ हेक्टेयर में २२४०० पौधें और तरिया के चननी -३ब क्षेत्र में १५ हेक्टेयर में १०४०० पौधें लगाए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण
करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहा संदेश दिया गया।






Post a Comment