Top News

“सनातन और भारतवर्ष” विषय पर प्रख्यात वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ करेंगे उद्बोधन

 14 जून को अनपरा में गूंजेगी सनातन चेतना की आवाज

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह 


अनपरा/सोनभद्र।
ऊर्जांचल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आगामी 14 जून 2026 (रविवार) को अनपरा तापीय परियोजना स्थित ऑडिटोरियम में “सनातन और भारतवर्ष (कल, आज और कल)” विषय पर एक भव्य वैचारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

ऊर्जांचल जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आर.डी. सिंह ने बताया कि भारत की सनातन संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, राष्ट्रीय अस्मिता तथा भविष्य की दिशा पर गंभीर चिंतन और संवाद के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, राष्ट्र की विरासत और सनातन मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल जी होंगे।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेन्द्र गोयल (अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश), के.पी. सिंह (पूर्व आईपीएस एवं अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, काशी प्रांत) तथा के.डी. जैन (मुख्य महाप्रबंधक, खड़िया) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार सिंह (परियोजना प्रमुख, MEIL, अनपरा) करेंगे।

आर.डी. सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस वैचारिक महाकुंभ का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक व्याख्यान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और सनातन मूल्यों पर सार्थक मंथन का अवसर होगा।

समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume