Top News

सीएसआर रेनुसागर द्वारा विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

शिविर में चिकित्सकों ने 153 लाभार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण 


अनपरा, सोनभद्र।
हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग, रेनुसागर द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल कन्या विद्यालय में विशेष नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नि:शुल्क पंजीकरण कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

चिकित्सा शिविर में रेनुसागर चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार,  एवं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित समस्याओं के आधार पर मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया।


शिविर में कुल 153 लाभार्थियों से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह  दंत परीक्षण कर उन्हें टूथपेस्ट एवं ब्रश वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित मरीजों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए विशेष चिकित्सा शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।


गौरतलब है कि हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर द्वारा सीएसआर के तहत दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।इस अवसर पर सभासद अनपरा नगर पंचायत अंगद सिंह,अजित सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजनाथ यादव,रमेश गुप्ता, आशा तिवारी एवं रेखा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume