Top News

सीएम योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव पर कानपुर बाल भवन के भव्य समारोह में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं

 


 मीडिया वेलफेयर एसो० मातृशक्ति प्रकोष्ठ महानगर शहनाज बानो राधा भाटिया


कानपुर महानगर आगामी 10 जून को परम पूज्य योगी जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थान प्रख्यात बाल भवन में नन्हे कलाकारों - अर्णिमा मोहन, आदया दीक्षित और विठ्ठल मोहन की रंगारंग प्रस्तुतियां और राष्ट्रीय गायकों के कार्यक्रम से सजेगा आयोजन, परिवार सहित सहभागिता का आह्वान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के निवेदन पर व जिला कमेटी कानपुर महानगर विश्व हिंदू महासंघ के संयोजन में कानपुर बाल भवन में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

समारोह में नन्हे कलाकारों अर्णिमा मोहन, आदया दीक्षित और विठ्ठल मोहन द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं राष्ट्रीय स्तर के गायकों की प्रस्तुतियां भी मुख्य आकर्षण होंगी। आयोजकों ने इसे कानपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव बताते हुए शहरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

आयोजकों ने कहा कि राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पण का यह आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। महानगर मातृशक्ति प्रकोष्ठ मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया सदस्य वरिष्ठ समाज सेविका शहनाज बानो एवं वरिष्ठ सदस्य समाज सेविका राधा भाटिया बहन ने महानगर के सभी मातृ शक्तियों से बाल गोपाल परिवार संघ आने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume