सामान्य ज्ञान, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

 ओबरा में चंद्रगुप्त मौर्य जयंती की धूम


ओबरा (सोनभद्र):
आगामी 10 मई को सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज ओबरा द्वारा एक प्रेरणादायक पहल करते हुए समाज के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। रविवार को कुशवाहा समाज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान में 30, निबंध में 22 तथा चित्रकला में 27 बच्चों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा देखने लायक रही, जिससे आयोजन का माहौल अत्यंत जीवंत बन गया।

आयोजकों के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 10 मई को चंद्रगुप्त मौर्य जयंती के अवसर पर घोषित किया जाएगा। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भगवान सिंह कुशवाहा (विधायक, जगदीशपुर, बिहार / पूर्व मंत्री, बिहार सरकार) के करकमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुशवाहा समाज ओबरा के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में ज्ञान, संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सचिव अनिल कुमार सिंह, उपसचिव रामदेव मौर्या, पुष्पा सिंह, योगिता सिंह, लेखा निरीक्षक निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद शेखर मौर्या, संगठन सचिव गौतम कुमार सिंह, सुषमा कुशवाहा, प्रचार सचिव राजेश कुमार सिंह, मनोरमा मौर्य, सुनील कुमार कुशवाहा, संगीता सिंह, प्रदीप सिंह एवं अमित कुमार कुशवाहा शामिल रहे।

कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों को मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume