Top News

*वेतन भुगतान न होने पर सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था*

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा।
जनपद सोनभद्र की नगर पंचायत अनपरा में वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। महावीर चौक पर एकत्र नाराज सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए घंटों तक सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन से नगर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर संविदाकार मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद संविदाकार ने आगामी 5 जून तक दो माह का लंबित वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर पुनः कार्य शुरू कर दिया।

हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume