Top News

रामगढ़ ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ लोगों ने दी एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद


रामगढ़/सोनभद्र।
ईद-उल- अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को रामगढ़ ईदगाह में बड़े ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह करीब 7:45 बजे हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।


रामगढ़ मस्जिद के मौलाना आलम नूरी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर बच्चों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का सुंदर माहौल नजर आया।

 *सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद* 


त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पन्नूगंज थाना प्रभारी माधव सिंह एवं उप निरीक्षक शशिकांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। प्रशासन की सतर्कता एवं लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सदर अकबर अंसारी, सेक्रेटरी मुजफ्फर उल हक, खजांची अलहम, जावेद एवं लकुम जमालुदिन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume