Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 मिशन शक्ति के तहत कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को कोन पुलिस ने दबोचा

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र ।
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों एवं सर्विलांस सेल द्वारा लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2026 धारा 69, 84, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना कोन में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन

उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चांची कला

हे0का0 राजेश यादव

हे0का0 विपिन जायसवाल

थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

 *सोनभद्र पुलिस का संदेश —* महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume