महिला समूह के पैसों पर डाका! बैंक सखी पर लाखों की ठगी का आरोप, सोनभद्र में हड़कंप

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सशक्तिकरण बना शोषण का हथियार! कर्ज में डूबीं महिलाएं, निजी खाते में ट्रांसफर का खेल उजागर


सोनभद्र | ब्रेकिंग न्यूज़


जनपद में महिला सशक्तिकरण की आड़ में बड़े घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पैसों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप सीधे तौर पर बैंक सखी पर लगे हैं, जिसने भरोसे को तोड़ते हुए महिलाओं के साथ कथित धोखाधड़ी की।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि लोन लिमिट बढ़ाने के नाम पर उनसे चालाकी से दस्तखत कराए गए और फिर 24 मार्च को समूह के खाते से करीब ₹90 हजार रुपये की संदिग्ध निकासी कर ली गई। मामला तब खुला जब महिलाओं ने पासबुक अपडेट कराई, जिसमें पैसों के लेन-देन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आशंका जताई जा रही है कि यह रकम किसी निजी खाते में ट्रांसफर की गई।

इतना ही नहीं, अन्य महिला समूहों से भी 50 से 70 हजार रुपये तक की ठगी के आरोप सामने आए हैं। आरोप यह भी है कि इस पैसे का इस्तेमाल अवैध जमीन खरीदने और निजी कार्यों में किया गया, जिससे पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

इस घोटाले के कारण पीड़ित महिलाओं पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ गया है और उनका आर्थिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाएं अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रही हैं।

मामले को लेकर पीड़िता आशा देवी ने रॉबर्ट्सगंज तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से सख्त जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर इस तरह की लूट कब तक चलती रहेगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume