Top News

नक्सल समन्वय गोष्ठी में संयुक्त अभियान चलाने पर चर्चा

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र।
चुर्क पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभरुणवाल की अध्यक्षता में बुधवार को नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान नक्सली गतिविधियों एवं संभावित संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, विभिन्न जनपदों एवं सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नियमित रूप से कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान संचालित किये जाने पर चर्चा की गई। एएसपी ने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कराया जाए। ग्रामीणों के साथ सतत संवाद स्थापित कर

उन्हें किसी के बहकावे में न आने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने हेतु जागरूक किया जाए। गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाने एवं जनसहभागिता बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सीओ यातायात डा. चारु द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डा. शैलेन्द्र, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई राणा प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप यादव, कम्पनी कमाण्डर 48वीं आईआर वाहिनी मनोज कुमार समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume