Top News

योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ रहा सोनभद्र

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

ओबरा में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन उमड़ा उत्साह, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


ओबरा सोनभद्र ।
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सभी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क में 20 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शिविर का संचालन उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी दुर्गेश जी तथा भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।


योग शिविर का उद्देश्य योग एवं आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले योग शिक्षक गांव-गांव जाकर लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक कर सकें। शिविर में बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से तनाव, उच्च रक्तचाप, शुगर, थायराइड, प्रोस्ट्रेट, यूरिक एसिड, गैस, कब्ज, घुटनों के दर्द सहित अनेक बीमारियों से राहत मिल सकती है।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों युवा अरूण, अवर अभियंता बबलू तथा सेवानिवृत्त ओबरा परियोजना कर्मी राम लखन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राम लखन शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग शिविर में आने से उन्हें हाथ-पैरों के दर्द और चलने में होने वाली परेशानी से काफी राहत मिली है।


युवा अरूण ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी डिप्रेशन, अनिद्रा और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने बताया कि कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास करने से मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। वहीं अवर अभियंता बबलू ने बताया कि योग के माध्यम से उन्हें कमर दर्द में काफी आराम मिला है शिविर में प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी ने योगाभ्यास कराया, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, सह प्रभारी दिनेश पाठक, प्रचारक शिवपूजन झा, मयंक दुबे, अरूण जी, सुशील चौबे, मनोज सिंह, रामा त्रिपाठी, आर्यन गुप्ता, नरेंद्र सिंह, शकट मोचन, रवी प्रकाश, राधेश्याम, राजाराम सिंह, घनश्याम सिंह, लालजी, बबलू प्रजापति, देवेश सिंह, शंकर मोजुमदार, शौमिक, पंकज, बृजेश पाठक, नागेन्द्र, रामेश्वर शर्मा, दिनेश पति सिंह, कमलेश मोहन, बाबू सहित बड़ी संख्या में योग शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।


महिला सहभागिता भी शिविर में विशेष रूप से देखने को मिली। रम्भा सिंह, गीता यादव, शिवांगी योग शिक्षिका, मंजू देवी, उर्मिला, रेनू एवं अनामिका सहित अनेक महिलाओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume