पांचवीं बार लगातार प्रथम स्थान, बढ़ाया विद्यालय व अभिभावकों का गौरव
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
ओबरा/सोनभद्र। नगर के पीएमसी राजकीय कन्या विद्यालय, ओबरा की कक्षा 10 की छात्रा आदिलक्ष्मी पाण्डेय ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का मान बढ़ा है, बल्कि शिक्षिकाओं और अभिभावकों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
आदिलक्ष्मी पाण्डेय, संपादक मनीष पाण्डेय की पुत्री एवं सेवानिवृत्त सहायक अभियंता इंजीनियर आर.एन. पाण्डेय की पौत्री हैं। उनका विद्यालय में नामांकन वर्ष 2021 में कक्षा 6 में हुआ था, जिसके बाद से उन्होंने लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अपनी सफलता का श्रेय आदिलक्ष्मी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षिकाओं को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, समय-समय पर मिले निर्देश और सभी विषयों पर विशेष ध्यान के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इससे भी अधिक अंक की उम्मीद थी, फिर भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा विद्यालय और समर्पित शिक्षक ही छात्रों के भविष्य को संवारते हैं। यदि सभी छात्रों को ऐसा वातावरण मिले, तो शिक्षा का स्तर और भी बेहतर हो सकता है।
आदिलक्ष्मी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर का सहयोग और सकारात्मक माहौल ही बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है। साथ ही अपने मित्रों के सहयोग को भी उन्होंने अपनी सफलता का अहम हिस्सा बताया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षिकाओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
“बेटी आदिलक्ष्मी के नाम”
तू सिर्फ एक नाम नहीं,
मेहनत की पहचान है,
हर सपने को सच कर देने वाली
तू मेरी शान है।
अस्सी नहीं, अठ्ठासी नहीं,
तेरे हौसले सौ से भी पार हैं,
88.33 तो बस एक पड़ाव है,
तेरे आगे खुले हजार द्वार हैं।
पांच बार जो प्रथम आई,
ये यूँ ही नहीं हो जाता है,
हर रात की नींद छोड़कर,
सपनों को तू सजाता है।
किताबों से जो दोस्ती की,
वो रंग आज दिखाया है,
गुरुओं का सम्मान रखकर,
परिवार का नाम बढ़ाया है।
तेरी मेहनत, तेरी लगन,
हर दिल को छू जाती है,
छोटी सी उम्र में ही तू
बड़ी मिसाल बन जाती है।
यूँ ही आगे बढ़ती रहना,
आसमान तेरा इंतजार करे,
हर कदम पर जीत मिले तुझे,
हर सपना साकार करे।
संपादक मनीष कुमार पांडे
मेरी बेटी, मेरी उम्मीद,
तू रोशनी का एक सितारा है,
आज विद्यालय की टॉपर है,
कल पूरे देश का नज़ारा है।
रामआश्रय बिंद ( संपादक )
9554175344,933593 264


Post a Comment