मिडिल ईस्ट में भारत निभा सकता है अहम रोल...राजनाथ सिंह ने बताया प्लान, PM मोदी संभालेंगे मोर्चा?



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिया कि भारत ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को कम करने में भविष्य में भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों से युद्ध खत्म करने की अपील की है, जबकि पाकिस्तान में शांति वार्ता परमाणु मतभेदों के कारण रुकी हुई है।





पश्चिम एशिया संकट में भारत निभा सकता है भूमिका- राजनाथ सिंह (AI द्वारा जनरेटेड फोटो)





राजनाथ सिंह ने भारत की मध्यस्थता की संभावना जताई।


प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान-अमेरिका से युद्ध रोकने की अपील की।


ईरान-अमेरिका शांति वार्ता परमाणु मतभेदों के कारण रुकी।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संकेत दिया कि पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को कम करने में भारत भविष्य में भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि समय आने पर भारत इस दिशा में प्रयास कर सकता है और सफल भी हो सकता है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों से युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कूटनीतिक मामलों में संतुलित दृष्टिकोण है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में होने वाली दूसरी दौर की शांति वार्ता परमाणु कार्यक्रम को लेकर मतभेद के कारण रुक गई है।
सीजफायर बढ़ाने की घोषणा, लेकिन मतभेद जारी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव में दो हफ्ते का युद्धविराम बढ़ाने का एलान किया। यह फैसला दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश के तहत लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume