Top News

* बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण *

 निरीक्षण करते न्यायाधीश गण


-मीरज़ापुर बाल किशोर गृह में मुख्य धारा और उत्थान हेतु आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर 


सोनभद्र ।
मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को समिति के सदस्यगण ओमकार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एवं राहुल, सिविल जज, सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र ने डॉ० गौरव सिंह चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल के साथ राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह, मिर्जापुर में जनपद सोनभद्र के आवासित बच्चों का नशे से संबंधित मेडिकल परीक्षण तथा मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ और उनके संरक्षण हेतु योजना प्ली बार्गेनिंग शिक्षा का अधिकार, नशा उन्मूलन, सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के कौशल विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं बालकों से सम्बन्धित नालसा स्कीम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जनपद सोनभद्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित नहीं है, अतः जनपद सोनभद्र ने संबंधित विधि के विरूद्ध में बालक जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आकासित किये जाते है। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 38 किशोर आवासित है, जिसमें जनपद सोनभद्र के 09 विधि के विरूद्ध बालक आवासित है। जनपद सोनभद्र के बालकों का नशे से संबंधित मेडिकल परीक्षण डॉ० गौरव सिंह चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया तथा सभी बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उक्त सभी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है, स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। 

न्यायाधीशों ने बालकों से किशोर न्याय अधिनियम के तहत चल रही उनकी जांच की प्रगति के संबंध में पूछ-ताछ किया गया तथा उनसे संबंधित मामलों में पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नही इस संबंध में भी उनसे जानकारी ली।

प्रभारी सहायक अधीक्षक विजय कुमार राय, सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर, को निर्देशित किया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंज आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें। जानकारी सीविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश राहुल ने दी है।


* जनपद कारागार सोनभद्र में न्यायाधीश ने लगाई जेल लोक अदालत *



सोनभद्र ।
मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को जिला कारागार, सोनभद्र का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बावत एवं मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन अजय सिंह द्वितीय, अपर सिविल जज, सी०डि०/ए०सी० जे०एम० द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान, अरुण कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, जेलर, अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल गंगा प्रसाद यादव,  गौरव कुमार एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, सोनभद्र उपस्थित रहे।

जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में अजय सिंह द्वितीय, अपर सिविल जज, सी०डि०/ए०सी० जे०एम० द्वारा कुल 07 मामले चिन्हित किये गये थे। जिसमे से 01 अभियुक्त ने जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में अपना मामला निस्तारित कराया।

यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume