Top News

नारी सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम: ओबरा पीजी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित

 


महिलाओं को 33% राजनीतिक भागीदारी का अधिकार दिलाने पर जोर, छात्राओं को किया गया जागरूक


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
 


ओबरा, सोनभद्र।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत एक प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक पहल है।

उन्होंने बताया कि इस कानून के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज मजबूत होगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और इस अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक निर्णय लेने के मंचों से दूर रखा गया। यह अधिनियम उस असमानता को खत्म करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं राजनीति में आगे आएंगी, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. विभा पाण्डेय, डॉ. बीना यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. संघमित्रा सहित महाविद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume