कबाड़ बिन वाले बच्चे जब जाएंगे स्कूल तब स्कूल चलो अभियान होगा पूरा- दयालु



भलुआ टोला में स्कूल चलो अभियान की रैली, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संयुक्त प्रयास


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
 


ओबरा सोनभद्र ।
राष्ट्रीय नव निर्माण सेना की पूरी टीम आनन्द पटेल दयालु राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं शिक्षा विभाग की टीम खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

रैली के बाद आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में भलुआ टोला में विशेष अभियान चलाया गया, जहां ऐसे बच्चों पर फोकस किया गया जो कबाड़ बिनते हैं, स्कूल नहीं जाते हैं या दुकानों पर काम करते हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए घर घर जाकर समझाया गया और अभिभावकों से संवाद स्थापित किया गया।

बच्चों को बताया गया कि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और मजबूत भारत की नींव यही बच्चे हैं। यदि ये बच्चे स्कूल जाएंगे तो वे न केवल खुद का भविष्य सुधारेंगे बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आनन्द पटेल दयालु का बयान:

आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल रैली निकालना नहीं है बल्कि हर उस बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना है जो आज भी शिक्षा से वंचित है। जब तक भलुआ टोला का हर बच्चा स्कूल नहीं जाएगा तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षा ही वह ताकत है जो बच्चों को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाती है, इसलिए हम हर हाल में बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी का बयान:

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समाज के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

बच्चों को स्कूल भेजने के लिए संदेश:

बच्चों से कहा गया कि पढ़ाई से ही जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खुलता है। स्कूल जाने से ज्ञान, समझ और आत्मविश्वास बढ़ता है। जो बच्चे आज पढ़ाई से दूर हैं उन्हें आगे बढ़कर स्कूल जाना चाहिए और अपने सपनों को साकार करना चाहिए।

इस दौरान अध्यापकों के साथ मुख्य रूप से संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष,  सोनी खान प्रदेश अध्यक्ष महिला, जनाब शरीफ खान,  विकास कुमार गौड़ प्रदेश सचिव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume