भीषण गर्मी में बड़ा फैसला — 1 मई से मॉर्निंग कोर्ट लागू

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की मांग पर न्यायालय समय में बदलाव 


सोनभद्र | 30 अप्रैल 2026

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र की पहल और मांग पर न्यायालय के समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने समस्त अधिवक्ता बंधुओं को सूचित करते हुए बताया कि 01 मई 2026, गुरुवार से न्यायालय का संचालन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था लागू हो रही है।

भीषण गर्मी को देखते हुए माननीय न्यायालय द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल अधिवक्ताओं के लिए राहतकारी है, बल्कि वादकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। प्रातःकालीन सत्र में कार्य होने से तापमान के प्रभाव से बचाव होगा और न्यायिक प्रक्रिया में सुगमता आएगी।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने इस जनहितकारी निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे समय का पालन करते हुए इस नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि न्यायिक कार्य में तेजी और प्रभावशीलता बनी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume