Top News

अनपरा बाजार में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन, 18 अगस्त को होगा समापन

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में अनपरा बाजार स्थित राजपूत एंड कम्पनी, सिनेमा रोड में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 17 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे हुआ।

आयोजकों के अनुसार, श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे होगा। इसके साथ ही श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान श्रीराम एवं सत्यनारायण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मंगलवार को दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के आयोजक गजेंद्र प्रताप सिंह हैं। आयोजन  स्थल राजपूत एंड कम्पनी, सिनेमा रोड, अनपरा बाजार, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) है।

श्रीरामचरितमानस पाठ के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक सद्भाव का वातावरण निर्मित होने की उम्मीद है। 

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume