Top News

जबरन दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा थाना पुलिस ने जबरन दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 151/2026, धारा 64(1) एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित आरोपी प्रदीप पाल (22 वर्ष) पुत्र भगवत पाल, निवासी ग्राम पौड़ी, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को शनिवार को लोहरा चढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि आरोपी ने वादिनी के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अशोक सिंह तथा हेड कांस्टेबल रामू राजभर शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume